13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर, 26 मजदूर मलबे में दबे

0
647

कन्नौज: शनिवार को दोपहर कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर ढाई बजे के करीब अचानक भर-भराकर ढह गया। लेंटर के नीचे करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। लेंटर के मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शटरिंग टूटने से घटना हुई है। मलबे में लगभग दो दर्जन मजदूरों के दबे होनें की आशंका है|
13 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
बता दें कि शहर में अमृत भारत योजना के तहत 13 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तरह विकसित किया जा रहा है। इससे स्टेशन का पुनर्निमाण का काम चल रहा है। स्टेशन के एक ओर तीन दिन पहले से लेंटर डाला जा रहा था। शनिवार दोपहर लोहे की शटरिंग के साथ लेंटर गिर गया। 
अभी आठ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। हाइड्रा और बुलडोजर लगाकर कर बचाव कार्य चल रहा है। करीब दो घंटे बाद मलबा हटने के बाद मृतकों की स्थिति स्पष्ट होगी।



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]