संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की मौत, सास ससुर हिरासत में

Uncategorized

soFARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अवाजपुर निवासी राहुल यादव की पत्नी गायत्री की संदिग्ध परिस्तियों में जलने से उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मृतिका के सास ससुर को हिरासत में ले लिया।

गायत्री का विवाह जुलाई 2012 में राहुल यादव के साथ हुआ था। गायत्री का मायका सितौली थाना पाली जनपद हरदोई में है। शुक्रवार की रात गायत्री संदिग्ध परिस्थितियों में जल गयी थी। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को प्रातः 9 बजे गायत्री ने अंतिम सांस ली। सूचना पर विवाहिता के पिता राजेन्द्र सिंह यादव अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और कहा कि गायत्री के ससुराल वाले जंजीर, टीवी व भैंस की मांग कर रहे थे। जिसको पूरा नहीं किया गया तो उन्होंने गायत्री को जलाकर मार दिया।

मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र पाल सिंह ने मृतिका के सास ससुर को अस्पताल से ही हिरासत में ले लिया और शहर कोतवाली भेज दिया।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।