महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस लगवायेगी होर्डिंग

Uncategorized

helplineFARRUKHABAD :  जनपद में बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों की संख्या में इजाफा होते देख शहर में पुलिस महिलाओं के प्रति अब संवेदनशील हो रही है। जिसको लेकर जगह जगह होर्डिंग लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसके अन्तर्गत शहर के चिन्हिंत स्थानों पर पुलिस द्वारा जो होर्डिंग लगाये जायेंगे उनमें एक नम्बर दिया गया है। उस नम्बर के माध्यम से महिलायें अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिलाओं के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1090 लिखे हुए होर्डिंग्स शहर के फतेहगढ़ चौराहा, पुलिस लाइन, कचहरी, आवास विकास, जिला जेल चौराहा के अलावा चिन्हिंत जगहों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाये जायेंगे। जिनमें महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ ही अश्लील हरकतें करने वाले लोगों को हिदायत भी लिखकर पुलिस ने दी है। होर्डिंग में लिखा गया है कि कोई भी महिला किसी भी समय अपने साथ होने वाली किसी भी घटना, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी आदि की सूचना पुलिस को 1090 नम्बर पर दे सकती है। इस नम्बर को महिला अधिकारी द्वारा ही सुना जायेगा न ही नम्बर पर बात करने वाली पीड़िता का नामपता पूछा जायेगा। सूचनाकर्ता की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। पीड़ित के द्वारा दी गयी सूचना को तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा निराकरण कराया जायेगा।

[bannergarden id=”8″]

वहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने वालों का रिकार्ड रखने की पुलिस ने तैयारी कर दी है। इस सम्बंध में भी कई नये निर्देश पुलिस विभाग ने जारी किये हैं। होर्डिंग दिया गया है कि छेड़ छाड़ करने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट नहीं बनेगा। न ही उसका चरित्र सत्यापन होगा। ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बनाया जायेगा। और शिकायत मिलने पर नियमानुसार संुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करायी जायेगी। बैनर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, महिला थाना, थाना मऊदरवाजा, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़ के नम्बर भी दिये गये हैं। जिससे पीड़ित महिला इन नम्बरों पर भी सूचना दे सकती है।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि होर्डिंग्स बनकर तैयार हो गये है। शीघ्र ही इन्हें चिन्हिंत स्थानों पर लगा दिया गया है। पुलिस भी ऐसे मामलों में अपनी कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कि कुल 18 होर्डिंग्स लगाये जायेंगे।