किसी भी परिस्थिति में अडिग रहते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

UFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 24 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
[banneragarden id=”8″]
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 24 फरवरी 2013 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दे, और बचत पर फोकस कर सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 15 है.आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज किसी पुराने रिलेशन में आप पड़ सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

आज किसी नजदीकी से दुरिया पैदा हो सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपकी रचनात्मता आपको पैसा कमाने का मौका दे सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 32 है. यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।

सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई गलतफहमिया न हो इसलिए आपको ज्यादा ओपन होने की जरूरत है .आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 10 है. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा।

कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज आपके दिनचर्या में मनोरंजन, दोस्त और ढेर सारा आनंद. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 26 है. व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपको घर में कोई बड़ी जिम्मेदारिया आपको सौपी जा सकती है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 1 है. व्यापार अच्छा चलेगा। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपके कठिन परिश्रम का नतीजा आज निकलने वाला है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप किसी काम को बीच में मत छोड़िएगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 13 है. व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने सोशल लाइफ का आनंद ले, बाहर जाकर पुराने रिलेशन से मिले. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 19 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान दीजिए और रेगुलर चेकअप कराने की भी जरूरत है. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 23 है. पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपके जितने भी बचे हुए काम उसको निपटाने की कोशिश कीजिए, आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 33 है. सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण संभव है। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।