दम घुटने पर बंदियों/कैदियों ने पेशी पर जाने से किया इनकार

Uncategorized

Sheshan-Hawalat-FatehgarhFarrukhabad:जेल से पेशी के लिए लाये गए बंदियों/कैदियों ने कचहरी में अदालतों में पेशी पर जाने से इनकार कर दिया| मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला न्यायाधीश ने जिला जेल के अधिकारियों को बुलाकर मामला शांत कराया| छोटी सी कोठरी में 61 बंदियों/कैदियों को बंद करने से अन्दर दम घोटू माहौल हो जाने से 2 कैदी बीमार हो गए| जिन्हें इलाज के लिए वापस जेल भेज गया| किसी तरह समझाबुझाकर बंदियों को अदालत में पेशी के लिए तैयार किया गया| बंदियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ जानवरों सा सलूक हो रहा है|
Kaidi-Farrukhabad-Jail
गुरूवार को जिला न्यायाधीश के आदेश के बाद हवालात में ही कोर्ट मुहर्रिर और पुलिस दोनों को हवालात में ही कैदियों के साथ बैठने के आदेश किया था| जिस पर पुलिस वाले जब तैयार नहीं हुए तो क्षेत्राधिकारी नगर को बुलाकर जिला जज के आदेश का पालन कराया गया| दरअसल में एक छोटी सी सेशन हवालात जिसके अन्दर ही मुत्रयालय भी बना है में जेल से पेशी पर आने वाले बंदी बंद किये जाते है| बंदियों की संख्या अधिक हो जाने के कारन अन्दर का माहौल दम घोटू हो जाता है और बब्दू भी आती है| इसी के फलस्वरूप सजायाफ्ता दो कैदी मुल्लू और रामभरोसे उर्फ़ खलीफा बीमार हो गए| इसके बाद हवालात में बद्नियो ने हंगामा करना शुरू कर दिया| बंदियों ने पेशी के लिए अदालत जाने से भी मना कर दिया| मामले की जानकारी के बाद जिला जज दिलीप यादव ने पुलिस और जिला जेल को सूचित किया|

Fatehgarh-dy-jailer-Mahendrनगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र परिहार के साथ मौके पर पहुचे| उधर जिला जेल से उप जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह सुनील मिश्रा भी कचहरी परिसर में पहुच गए| कैदियों/बंदियों को हवालात शीघ्र की बड़ी बनाने का आश्वाशन दिया जिसके बाद ही बंदियों को अदालत में पेशी पर जाने के लिए मनाया जा सका|