किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल होता है आज जन्मे लोगों में

Uncategorized

uफर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 फरवरी को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
Veerendra Singh Farrukhabadजिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 14 फरवरी 2013, गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज स्वास्थ से संबंधी समस्या हो सकती है. आपका लकी रंग बेबी पिंक और लकी नंबर 4 है.अपने मन पर अंकुश रखना अनिवार्य होगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। नौकरी में उत्साह रहेगा। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज सबकुछ मैनेज रहेगा और आज आप व्यव्स्थित रहेंगे. आपका लकी रंग इंडिगों  और लकी नंबर 8 है.घर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। नए संबंध बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहने की संभावना है। विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने परिवार के समय बिताइए, परिवार के साथ अच्छा समय बिताइए. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 18 है.मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहें। कामकाज के अवरोध दूर होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप बहुत पुराने कलीग से आप मिल सकते हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है.सत्कार्यों में मन लगेगा। अर्थ के लेनदेन में सफलता मिलेगी। समय का दुरुपयोग न करें। पठन-पाठन की ओर रुझान रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज जरूरत है आप जिंदगी के आनंद ले, आप शोपिंग के लिए जा सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 35 है.सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके पास्ट रिलेशनसिप के लिए समस्या आ सकती है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 25 है.सद्भाव से किए गए पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

किसी भी चीज के लिए शो ऑफ मत कीजिए क्योंकि समस्या पैदा हो सकती है. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 16 है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। जल्दबाजी में काम न करें। धैर्य व सहनशील वृत्ति आपको उन्नति की पराकाष्ठा पर ले जाएगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप अपने ज्ञान का उपयोग कीजिए क्योंकि सफलता इसी में है. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 7 है. मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्यों को समय पर करने का प्रयत्न करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने किसी खूबी के चलते आप किसी की सहयाता कर सकते हैं आप. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 12 है. परिवार में सुख-शांति रहेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर होंगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने आस-पास के चतुर लोगों से आप सावधान रहें. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 27 है.दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। किसी भी कार्य के लिए स्व-विवेक से सोच-समझकर निर्णय लें। नए संबंध लाभकारी होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपने लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं, अपनी कोई हॉबी फोलो कर सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 33 है.व्यावसायिक सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। आमदनी के अनुरूप खर्च करें। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप किसी चीज के लिए रिवार्ड प्राप्त कर सकते हैं. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 9 है. नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। आपसी मामलों को सावधानी से हल करना होगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।