सौम्य स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

544045_474817699234752_756401567_nफर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 फरवरी को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
* दीपिका पादुकोण

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 05 फरवरी 2013, मंगलवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप ज्यादा से ज्यादा घरों वालों के साथ रहेंगे, इसलिए बेहतर है आप कोई योजना बनाए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन आप सोशल हो सकते हैं, नए लोगों से भी मिल सकते हैं. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 13 है. साहित्य पठन व सृजन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस माहीने आपके तारे में बहुत सारी यात्राए हैं. आपका लकी रंग गोल्डन लकी नंबर 1 है. क्रोध न करें। विवादों से दूर रहें। कार्य करने की स्थिति में सुधार एवं गुणात्मकता आएगी। संबंधियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप देखेंगे आपके जीवन में सोशल चीजों में दखल बढ़ रही है. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 11 है. व्यापार में उन्नति के योग हैं। व्यापारिक या निजी कार्य से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको बाहरी चीजे लुभा नहीं पाएंगी, आप ज्यादा आकर्षित रहेंगे आध्यातमिक संसार में. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 7 है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वजनों, मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण आजीविका के क्षेत्र में आपकी योजना कारगर हो सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपका मूड बहुत ही शांत रहने वाला, कई तरह की गेदरिंग भी आप कर सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। प्रयास करने से रुका धन मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उदारता आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि करेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

पूरे महीने आपमें जो आकर्षित तथ्य हैं वह लोगों को दिखेंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. साझेदारी में नवीन प्रस्ताव भविष्य में लाभदायक रहेंगे। बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक समस्याएं हल हो सकेंगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप कई सारी चीजों की जानकारी ले सकते है, और नई चीजों का अनुभव हो सकता है. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 8 है. आजीविका के क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। खर्चों में आवश्यकता से अधिक बढ़ोतरी न करें। धन लाभ होगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आप सिंगल है तो उम्मीद दिख रही है कि आज शादी को लेकर आप पहला कदम बढाए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 4 है. संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभदायक सौदे होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गुस्से पर काबू रखना होगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज ज्यादातर घटनाए घरेलू रहेंगी, आप किसी भी तरह विवाद से दूर रहिए. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 10 है. सुख-साधनों में वृद्धिकारक योग हैं। अपने काम से काम रखें। अपनी बुद्धि से प्रयत्न करेंगे तो लाभ होगा। खर्च अधिक होंगे लेकिन आमदनी से पूरे पड़ते रहेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

कार्य स्थल पर सबकुछ काम और हेल्दी रहने वाला. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 5 है. अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। नौकरी में हालात सुधरेंगे। बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं, इच्छाओं की पूर्ति हो सकेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपने खास के साथ पार्टी कर सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 19 है. दिनचर्या व्यस्त एवं व्यवस्थित रहेगी। मकान की समस्या का समाधान संभव है। हर क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे।