पोस्टमार्टम में सिर में फंसी मिली गोली शरीर में आधा दर्जन चोटों के निशान

Uncategorized

ramshankarफर्रुखाबाद: बीती रात कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर रावी निवासी सूदखोर रामशंकर वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी थी। पुलिस द्वारा कराये गये पोस्टमार्टम में शरीर में कई जगह चोटों के निशान व सिर में फंसी हुई गोली मिली। [bannergarden id=”8″]

aspरमाशंकर वर्मा बीती रात कमरे में सो रहे थे। उसी समय कुछ लुटेरों ने उनके साथ मारपीट कर लूट पाट की। जिसके बाद पुलिस की शक की सुई अभी भी आरोपियों के साथ-साथ मृतक की पुत्री डोली पर घूम रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में मृतक के सिर के अंदर 38 बोर की boxगोली फंसी हुई मिली। शरीर में अधा दर्जन से अधिक चोटों के निशान भी पाये गये हैं। पोस्टमार्टम डा0 कमलेश शर्मा ने किया। पोस्टमार्टम से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सिर से कुछ दूरी पर खड़े होकर फायर किया। जिससे गोली सिर में ही फंस गयी। शरीर पर आयी चोटों से आरोपियों द्वारा मारपीट किये जाने की भी पुष्टि हुई।

मृतक की लड़की भगा ले जाने के आरोपी रहे हैं जुबैर व सर्वेश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गये आरोपी जुबैर व सर्वेश पहले कुछ समय पूर्व मृतक की बड़ी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गये थे। जिसके बाद काफी दबाव पड़ने पर उन्होंने लड़की को छोड़ा।