रामानन्द बालिका कालेज मैदान में होगी संकल्प दिवस पर वरुण गाँधी की रैली

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 16 वीं पुण्य तिथि पर होने वाली रैली में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। रैली की तैयारी के लिए वरुण गांधी की अपनी टीम ने फर्रुखाबाद में डेरा डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार वरुण गांधी की निजी टीम के लोग ही छारों विधान सभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों को साथ लेकर रैली का प्रचार कराएँगे।
[bannergarden id=”8″]
रैली के लिए होर्डिंग, पोस्टर और बैनर भी जल्द ही लग जायेंगे। जिससे रैली का महाल बन सके। कल्याण सिंह की भाजपा में वापसी और राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घटनाएं एक साथ हुईं हैं। दोनों घटनाओं से यूपी का कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है। फर्रुखाबाद में इस साल की संकल्प रैली से भाजपाइयों को बहुत उम्मीद है। दूसरी बार रैली का स्थान भारतीय पाठशाला से बदलकर रामनंद बालिका इंटर कालेज मैदान कर दिया गया है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की रैली बद्री विशाल कालेज में हुई थी। अन्य सभी कार्यक्रम भारतीय पाठशाला में ही होते रहे हैं।