पूर्व ब्‍लाक प्रमुख उमर खां ने बांटे गरीबों को कम्बल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा सदर से पूर्व प्रत्याशी उमर खां के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिन के उपलक्ष में मोहम्मद उमर खां ने 100 गरीबों को कंबल बांटे।

विदित हो कि 15 जनवरी को हो चुके बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिन पर गरीबों को कंबल देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन भारी मात्रा में अपात्र लोगों के आने की आशंका से बसपा में कंबल वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। जिस पर रविवार को मो0 उमर खां के आवास पर मायावती के जन्म दिन के उपलक्ष में गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा सदर क्षेत्र के 100 पात्र गरीबों को कंबल बांटे गये।

पात्रों की सूची में कुसुम देवी नरकसा, मुन्नी देवी नौलक्खा, शशी जटवारा जदीद, अनीता देवी नगला दीना, श्यामादेवी पुलमण्डी, रामप्रकाश पुलमण्डी, सिया देवी ग्रानगंज, रामेश्वर अर्राह पहाड़पुर, खेरू नगला प्रीतम, करमा देवी बहादुर गंज, चम्पा देवी बंधौआ, अफसरा बेगम, राममूर्ति कठेरिया काशीराम कालोनी, मधू बाथम हाथी खाना आदि लोग शामिल थे। जिनको कंबल वितरित किये गये।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय भारती, सदर विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी मो0 उमर खां, वीवीएस, संयोजक रामरतन, जंगाली लाल बाथम, रामनरेश गौतम, सुरेश पाल, विजय गौतम, यूनुस अंसारी, राकेश राठौर, जितेन्द्र जाटव, ईश्वर दयाल, महेश जाटव, आशीष गुप्ता, सुधाकर कनौजिया, मुकेश भाष्कर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।