टैक्स बार एसोसिएशन चुनाव में राममोहन व विमलेश में सीधी टक्कर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन कोषाध्यक्ष पद पर नसर खालिक तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गये। चुनाव अधिकारी सतीश दीक्षित ने बताया कि अब 15 जनवरी को उनके नेहरू रोड स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक चुनाव सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से बाहर जाने वाले सदस्य उनसे मत प्राप्त कर पूर्व में भी मतदान कर सकते हैं।

अब अध्यक्ष पद के लिए राममोहन दास एवं वर्तमान अध्यक्ष विमलेश कुमार पाण्डेय के बीच में सीधी टक्कर हो गयी है। उपाध्यक्ष पद के दो पदों हेतु कमलेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रमोद कुमार शर्मा एवं सुतीक्षण कुमार तिवारी चुनाव मैदान मेें हैं। महासचिव पद हेतु राम जी बाजपेयी, गौरव रस्तोगी एवं प्रवीणचन्द्र माथुर के बीच मुकाबला होगा। सचिव के दो पदों हेतु जितेन्द्र सक्सेना, दलपति सिंह राठौर एवं प्रमोद कुमार त्रिपाठी जोर आजमाइश कर रहे हैं। आंकेक्षक के पद हेतु देवेश मिश्रा और विकास बंसल के बीच सीधा मुकाबला है।

चुनाव अधिकारी सतीक्ष दीक्षित ने सभी से अनुरोध किया है िकवह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।