कल्याण सिंह यहाँ से चुनाव नहीं लड़ेंगे: सुशील शाक्य

Uncategorized

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य अपने समाजवादी पार्टी से टिकट की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उनकी भाजपा में टिकट की दावेदारी काफी मजबूत है। उन्‍होंने बताया कि कल्‍याण सिंह से उनकी बात हो चुकी है, वह यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सुशील शाक्य ने यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उनके नाम पर गंभीरता से विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कल्याण सिंह के भाजपा में शामिल होने की स्थिति में भी उनकी दावेदारी मजबूत है। कल्याण सिंह सिंह के बेटे राजू भैया एटा से चुनाव लड़ेंगे। वहां शाक्य मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसलिए कम्बिनेशन के लिए उन्हें फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जातीय आंकड़ों के हिसाब से उनकी दावेदारी मजबूत है। उन्होंने सपा से उम्मीदवार होने की चर्चाओं को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में वह बीए में हैं तो वह सपा में जाकर कक्षा 2 में एड्मीसन लेने क्यों जायेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि कल्याण सिंह यहाँ से चुनाव लड़ लें पर उनकी बाबू जी से जो बात हुई है उसके अनुसार वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।