फर्रुखाबाद: बीती रात शहर के एक प्रतिष्ठित शादी समारोह में भाग लेने गये शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गयी। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर टरका दिया।
[adrotate banner="3"]
घटना बीती रात लगभग 10 बजे की है। गंगा नगर कालोनी निवासी सुरेश विक्रम सिंह विधायक के भतीजे की शादी समारोह में दावत खाने एक गेस्टहाउस में गये थे। जहां उन्होंने अपनी काले रंग की हीरोहोन्डा बाइक संख्या यूपी 74डी 6947 गेस्टहाउस में खड़ी कर दी और दावत खाने लगे। जब दावत खाकर लौटे तो उन्हें बाइक खड़ी नहीं मिली। यह देख सुरेश के होश उड़ गये। तत्काल वह शहर कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। थक हारकर सुरेश वापस अपने घर लौट आया।
[adrotate banner="2"]


