11000 दीपों से जगमगाएगी की गंगा की धारा

0
117

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कार्तिक पूर्णिमा ( देव दीवाली) पर श्री कैलाश सेवा संस्थान चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के पश्चात मां गंगा में तांबे के सर्प छोड़ने के साथ ही 11000 दीपो का दान होगा।
संस्था प्रमुख आचार्य डॉक्टर प्रदीप नारायण शुक्ला ने बताया कि दीपावली से 1 दिन पूर्व नरक चतुर्दशी को मनुष्यगण मनाते हैं। अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। इसी तरह कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाते हैं। इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व अपने आप में विलक्षित है। देव दीपावली पर भगवान महा विष्णु तथा महालक्ष्मी का पूजन करने के साथ ही भगवान गणपति की स्थापना की जाती है। दिनांक 7 नवंबर 2022 को पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम गंगा तट पर इस बार गंगा महाआरती का आयोजन शाम 5;00 बजे होगा। मंगलाचरण, शांति धारा, शिव तांडव, गंगा लहरी, गणपति भजन के साथ ही मां गंगा की भव्य आरती उतारी जाएगी। आरती करने के पश्चात तांबे के 1100 सर्प पूजन के बाद गंगा की धारा में प्रवाहित किए जाएंगे। वही 11,000 दियो से दीपदान होगा। संस्था अध्यक्ष आचार्य डॉक्टर प्रदीप नारायण शुक्ला ने सभी गंगा भक्तों से महाआरती में परिवार सहित सम्मिलित होने की अपील की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]