महेन्द्र सक्सेना तीसरी बार बने गर्वमेंट इम्पलाइज कोआपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दि फर्रुखाबाद सिविल कोर्ट इम्पलाइज कोआपरेटिव सोसाइटी का चुनाव फतेहगढ़ कार्यालय में सम्पन्न कराया गया। जिसमें महेन्द्र सक्सेना को सर्व सम्मति से तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया।

सिविल कोर्ट इम्पलाइज कोआपरेटिव सोसाइटी से बीते वर्षों से महेन्द्र सक्सेना को अध्यक्ष बनाया जाता रहा है। जिससे बीते दिनों उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद सर्व सम्मति से चुनाव की तारीख घोषित की गयी। जिसके अनुसार मंगलवार को चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव में सर्म्व सम्मति बनी कि महेन्द्र सक्सेना को ही निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर लिया जाये। जिस पर सभी ने हामी भर ली। खुशनुमा माहौल में बिना किसी विरोध के महेन्द्र सक्सेना ने शपथ ली। इसके साथ ही विनोद शंकर वाजपेयी को उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार को सदस्य, मोहम्मद हफीज खां को सदस्य, मुकेश सक्सेना को सदस्य, अनुराग यादव, अनीता यादव, राजीव कुमार, विजय कश्यप को सदस्य निर्वाचित किया गया। सभी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली व ईमानदारी से काम करने की कसम खाई। इस दौरान अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।