छठ पूजन पर महिलाओ ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य

Uncategorized

फर्रुखाबाद : सूर्यदेव की अराधना का अनूठा लोक पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को आस्था, निष्ठा व श्रद्धा से अ‌र्घ्य दिया गया। शहरी क्षेत्र में घटियाघाट गंगा तट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। विभिन्न मुहल्लों में भी अपने-अपने घरों में लोगों ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार यह लोक पर्व जलस्त्रोत के ही किनारे मनाया जाता है। इस लिहाज से दोपहर तीन के बजे के बाद पूजन स्थल पर श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरु हो गया था। कोई श्रद्धालु दंडवत होकर पूजन स्थल तक पहुंच रहे थे तो कई आराधना करते हुए। कोई ट्रैक्टर पर समूह के साथ पूजन सामग्री लेकर पहुंच रहे थे कोई अपने परिजनों के साथ सिर पर पूजन सामग्री लेकर। जिससे पूजन स्थल घटियाघाट पर आस्था, निष्ठा व श्रद्धा की त्रिवेणी बह रही थी। पूजा में प्रयुक्त होने वाली खास सामग्री को लेकर अलग-अलग दुकानें सजी थी। जहां दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

गंगा तट पर पहुंचे छठ पूजन के लिए महिलाओ ने सूप में समस्त प्रकार के फल सजाकर गंगा के धारा में जाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया व गंगा तट पर मण्डप बनाकर उसे गन्नो से सजाया गया। इस दौरान पूनम शर्मा, नूतन शर्मा, रिंकी शर्मा, किरन पाण्डेय, डा० अनीता रंजन के अलावा आईएसी सदस्य अतुल शर्मा आदि लोग पूजन में सरीक हुए।

भगवत पुराण के मुताबिक स्वयंभू मुनि के पुत्र देवव्रत थे, जो राजा था। इस राजा के विवाह के 12बरस बाद भी संतान नहीं हुई। देवव्रत ने पुत्रयष्टि यज्ञ किया तो उन्हें पुत्र पैदा हुआ, लेकिन वो भी मृत। पुत्र को जन्म देने के बाद रानी बेहोश हो गई। राजा मृत पुत्र को गोद में लेकर शमशान पहुंचे, पुत्र को सीने से लगाकर रोने लगे। इतने में देवी प्रकट हुई। देवी ने कहा, मैं ब्रह्मा की मानस पुत्री हूं। शिव-गौरी के पुत्र कार्तिकेय से ब्याही हूं। असंकद की पत्‍‌नी हूं। प्रकृति के छठे अंश से मेरी उत्पत्ति हुई है। मुझे षष्ठी देवी भी कहा जाता है। देवी ने मृत पुत्र को जीवित कर दिया। ये घटना कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को घटित हुई थी। उस घटना के बाद राजा देवव्रत तथा उनके अनुयायियों ने व्रत रखना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अन्य लोगों ने भी इस परंपरा को कायम रखा, जो आज भी जारी है।