शहर कांग्रेस ने मनाया इंदिरागांधी का 95वां जन्मदिन, जिला कमेटी नदारद

Uncategorized

फर्रुखाबाद : शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरागांधी का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने इंदिरागांधी के पार्टी व देश के लिए किये गये त्याग को याद किया और उनके व्यक्तत्व व जीवन पर चर्चा की।

शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ ने मोहल्ला जटवारा अंगूरी बाग स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैया बाथम के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरागांधी का ९५वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पुन्नी शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसा व्यक्तित्व शायद दोबारा दूसरा नहीं हो सकता। जो एक उच्च कोटि की राजनीतिज्ञ थीं। जिन्होंने अपने प्रयासों से कांग्रेस पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा था कि उनका एक एक खून का कतरा अखण्ड भारत को मजबूती देगा। इंदिरा गांधी के आदर्शों व सिद्धान्तों पर हमें चलना चाहिए। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया।

वहीं दूसरी तरफ जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना इतिहास पुन: दोहरा दिया। बीते १४ नवम्बर को भी जिला कांग्रेस कमेटी ने पण्डित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन नहीं मनाया था। वहीं सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी का ९५वें जन्मदिन पर कांग्रेस के जिला कमेटी के कार्यकर्ताओ ने जन्मदिन नहीं मनाया। हालांकि इस सम्बंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन ने कहा कि मोहर्रम के चलते उन्होंने सादगी से कुछ कार्यकर्ताओ के साथ अपने घर पर ही इंदिरागांधी का जन्मदिन मनाया है। लेकिन १४ नवम्बर को न ही मोहर्रम शुरू हुआ था और न ही अन्य कोई धार्मिक त्यौहार फिर भी जिला कांग्रेस कमेटी ने जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन नहीं मनाया था। बाकी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कौशलेन्द्र सिंह लालू, प्रदीप चौहान, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीता मिश्रा, डा० दिनेश अग्निहोत्री आदि लोगों ने भी इंदिरागांधी के जन्मदिन में शिरकत नहीं की और न ही इस सम्बंध में मीडिया को कोई सूचना दी गयी।

वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में अजय निराला, सतीश दीक्षित, प्रभात कटियार, कन्हैया बाथम, अतुल बाथम, रवी कुमार, श्यामलाल बाथम, रामचन्द्र बाथम, सतीश पाण्डेय, सुधीर कुमार प्रधान, मोहित गुप्ता, डा० रमेशचन्द्र, श्यामादेवी, गुड्डी, मालती कटियार, नन्हींदेवी, वरुण कुमार शुक्ला, विजय कुमार, संतोष कनौजिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।