सपा फर्रुखाबाद में सवर्ण या मुस्लिम जाति का प्रत्याशी उतारने की फ़िराक में!

Uncategorized

फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव की सुग्बुहाहत शुरू हो चुकी है| प्रधानमंत्री दिल्ली में नेताओ को रात्रिभोज दे रहे है| सलमान खुर्शीद राहुल को कांग्रेस टीम का कप्तान सचिन तुल्य बता रहे है| और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के पीएम
के घर डिनर के बाद ही अपनी लोकसभा प्रत्याशी की सोची फाइनल करना शुरू कर दी थी| कमोवेश आज उनकी पहली सूची जारी कर दी है|
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 55 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है| उधर भाजपा की भी आधी सूची तैयार हो चुकी है बस घोषणा होनी बाकी है| मायावती तो पहले ही सूची जारी कर चुकी है मगर देखा गया है कि मायावती की सूची कभी अंतिम नहीं होती| परचा दाखिल करने तक उनके प्रत्याशी बदल जाते है|

खैर बात आज उस सूची की जो समाजवादी पार्टी ने जारी की है| समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए घोषित की गयी पहली सूची में फर्रुखाबाद शामिल नहीं है। आस पास के जिलों में कन्नौज से डिम्पल यादव, शाहजहांपुर से मिथलेश कुमार, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव , हरदोई से ऊषा वर्मा और इटावा से प्रेम दास कठेरिया उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। इस बेल्ट में फर्रुखाबाद से ही उम्मीदवार की घोषणा बाकी बची है। फर्रुखाबाद के चारो ओर यादव जाति के प्रत्याशी की घोषणा के बाद फर्रुखाबाद से यादव जाति का प्रत्याशी होने की सम्भावना कम हो चली है| मामला जाति है और देश की राजनीती में जाति का ही आंकड़ा चलता है| उधर कल्याण सिंह भी एटा से चुनाव लड़ना चाहते है लिहाजा फर्रुखाबाद से भाजपा भी लोधी जाति के अलावा अन्य जाति का ही प्रत्याशी लड़ाने का मन बना चुकी है| अंदरखाने की खबर है कि फर्रुखाबाद सीट से सपा के प्रत्याशी के रूप में हरदोई के नरेश अग्रवाल, भाजपा में पलायन कर गए चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू और जमालुद्दीन सिद्दीकी भी बड़े दावेदार हो सकते है| कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और एटा ये चारो सीटे फर्रुखाबाद लोकसभा को चारो ओर से घेरे हैं| ऐसे में यादव जाति के अलावा अन्य जाति को जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद से सवर्ण या मुसलमान प्रत्याशी लड़ाने पर बड़ा फैसला होने की सम्भावना है| पहली सूची की घोषणा के बाद अन्य जाति के दावेदारों के चेहरे भी आज खिले दिखाई पड़े|

समाजवादी पार्टी [सपा] ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची में सपा मुखिया मुलायम सिंह और उनकी बहू डिंपल यादव के नाम भी शामिल हैं। पार्टी महासचिव और प्रवक्ता राम गोपाल यादव ने यहा संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने का निर्णय किया है, इसमें 55 उम्मीदवारों के नाम हैं। उन्होंने बताया कि सूची में प्रमुख रूप से शामिल प्रत्याशियों में मैनपुरी से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से उनकी सासद बहू डिपंल यादव, लखनऊ से अशोक बाजपेयी तथा बदायूं से धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं। यादव ने बताया कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी डुमरियागंज लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने एक सवाल पर कहा मुझे लगता है कि इस सूची में कोई फेरबदल नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों में बदलाव होता है, लेकिन अभी तक ऐसा लगता है कि इस सूची में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यादव ने कहा कि पहले सूची जारी करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मतदाता उम्मीदवार के पास आसानी से पहुंच जाता है और प्रत्याशी बेहतर ढंग से तैयारी कर लेता है। समाजवादी पार्टी के घोषित को 55 प्रत्याशियों की पहली सूची:- 1. मैनपुरी-मुलायम सिंह यादव 2. कैराना-नाहिद हसन 3. मुजफ्फरनगर-गौरव स्वरूप 4. नगीना-यशवीर सिंह 5. मुरादाबाद-एसटी हसन 6. अमरोहा-श्रीमती हुमेरा 7. बागपत-विजय कुमार सिंह 8. गाजियाबाद-सुधन रावत 9. गौतमबुद्धनगर-नरेंद्र भाटी 10. हाथरस-रामजी लाल सुमन 11. मथुरा-चंदन सिंह 12. आगरा-महराज सिंह धनगर 13. फतेहपुर सीकरी-डा. राजेंद्र सिंह 14. फिरोजाबाद-अक्षय यादव 15. एटा-देवेंद्र सिंह यादव 16. बदायूं-धर्मेद्र यादव 17. आवला-कुवंर सर्वराज सिंह 18. पीलीभीत-बुद्धसेन वर्मा 19. शाहजहापुर-मिथलेश कुमार 20. खीरी-रविप्रकाश वर्मा 21. धौरहरा-आनंद भदौरिया 22. हरदोई-ऊषा वर्मा 23. मिश्रिख-जयप्रकाश रावत 24. उन्नाव-अरुण कुमार शुक्ला 25. मोहनलाल गंज-सुशीला सरोज 26. लखनऊ-अशोक वाजपेई 27. सुलतानपुर-शकील अहमद 28. प्रतापगढ़-सीएन सिंह 29. इटावा-प्रेमदास कठेरिया 30. कन्नौज-डिम्पल यादव 31. अकबरपुर-लाल सिंह तोमर 32. जालौन-घनश्याम अनुरागी 33. झासी-चंद्रपाल सिंह यादव 34. हमीरपुर-विशम्भर प्रसाद निषाद 35. बादा-आरके पटेल 36. फतेहपुर-आरके सचान 37. कौशाम्बी-शैलेंद्र कुमार 38. इलाहाबाद-रेवती रमण सिंह 39. बाराबंकी-श्रीमती राजरानी रावत 40. फैजाबाद-तिलकराम वर्मा 41. बहराइच-शब्बीर अहमद बाल्मीकी 42. कैसरगंज-बृजभूषण शरण सिंह 43. गोण्डा-कीर्तिवर्धन सिंह 44. डुमरियागंज-माता प्रसाद पाण्डेय 45. बस्ती-बृजकिशोर सिंह 46. गोरखपुर-श्रीमती राजमती निषाद 47. लालगंज-दूधनाथ सरोज 48. घोसी-बाल किशन चौहान 49. बलिया-नीरज शेखर 50. जौनपुर-केपी यादव 51. मछली शहर-तूफानी सरोज 52. चंदौली-राम किशुन 53. वाराणसी-सुरेंद्र सिंह पटेल 54. भदोही-श्रीमती सीमा मिश्रा 55. राबर्टसगंज-पकौड़ी लाल