जुए के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, दो गिरफ्तार

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र में इस समय जुए के फड़ जगह जगह सज रहे हैं। जिनको रोकने में पुलिस नाकाम दिखायी दे रही है। यही कारण है कि क्षेत्र में प्रति दिन जुए इत्यादि में विवाद की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम चौपेड़ा निवासी अबधेश व श्रंगीरामपुर के कुछ दबंगों में जुए को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम श्रंगीरामपुर में दीपावली से पूर्व से ही धड़ल्ले से जुए के फड़ सज रहे हैं। जिसको लेकर प्रति दिन विवाद की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को जुए के विवाद में चौपेड़ा निवासी अबधेश से विवाद हो गया। अबधेश का कहना है कि वह श्रंगीरामपुर निवासी अब्दुल का खेत जोतने गया था तभी  सीपू पाठक पुत्र रामप्रकाश, नितेश पुत्र जागेश्वर, जय जय पुत्र हरीराम, मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी श्रंगीरामपुर कमालगंज ने घेर लिया और कहा कि तुम्हारे चाचा बीते दिनों जुआ खेलने आये थे। जहां से दबंगई में लाखों रुपये जीत ले गये। आज तुझे नहीं जाने देंगे। इसकी सूचना उसने चौपेड़ा गांव में दी। दोनो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस अबधेश को थाने ले आयी। अबधेश की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।