आर्मी में धूम धाम से मना प्रकाश पर्व

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के सिखलाई रेजीमेंट में दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आतिशबाजी छुड़ाकर गुब्बारे भी हवा में छोड़े गये।

सिखलाई रेजीमेंट में दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रेजीमेंट के जवानों ने जमकर भांगड़ा किया। कार्यक्रम में मेले का आयोजन किया गया था। मेले के साथ-साथ जवानों ने भोजन का भी आनंद लिया। स्टेशन कमांडर ए एस रावत के अलावा अन्य रेजीमेंट के अधिकारी व सैनिक मौजूद रहे। इस दौरान सैनिकों व अधिकारियों ने बच्चों व परिवार सहित कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।