खाद्य विभाग की टीम का घी मंडी में छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद) :खाद्य विभाग की टीम ने कमालगंज स्थित घी मण्डी में छापा मारा। छापेमारी की कार्यवाही से कमालगंज के घी व्यापारी अपनी अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। पूरे दिन व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। खाद्य निरीक्षक ने देसी घी व बर्फी का नमूना लिया गया।

कस्बा में मंगलवार व शुक्रवार को गुड़मंडी में लगने वाली देसी घी की मंडी में खाद्य निरीक्षक मान सिंह निरंजन ने छापा मारा। इस दौरान घी विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि रामकिशन गुप्ता की दुकान पर छापा मारकर देशी घी का नमूना लिया गया है। नमूने को जांच के लिए भेजा जायेगा। दीपावली से पूर्व सेम्पलिंग की कार्रवाई पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया।  शहर के लालगेट पर स्थित मिष्ठान विक्रेता मनोज कुमार प्रजापति की की दुकान से भी बर्फी का नमूना भरा गया।