लालाराम व सोलंकी की जोड़ी आठवीं बार रिपीट

Uncategorized

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में जनपद स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी शनिवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित कर दिये गये। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष के पद पर लालाराम दुबे व जिला मंत्री के पद पर नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी ने अपना कब्जा बनाये रखा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में 9वीं बार जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे व जिला महामंत्री नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी आठवीं बार अपनी कुर्सी पर काबिज रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष मोहित मनोहर तिवारी, अबधेश कुमार दीक्षित, अनिल कुमार गंगवार, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिहं, जयसिंह यादव, गार्गी कटियार, संयुक्त मंत्री कृष्ण मुरारी मिश्रा, रामदास शाक्य, सुरेन्द्र सिंह राठौर, सुधीर कुमार पाल, संतोष कुमार, इंदिरा राठौर, कोषाध्यक्ष के पद पर नवलकांत अग्निहोत्री, आय व्यय निरीक्षक रघुवीर सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया।

सदस्य जनपदीय कार्यकारिणी में आनंद कुमार त्रिवेदी, वीरेन्द्र पाल सिंह, दिनेश कुमार त्रिवेदी, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह यादव, रावर्ट आर करन, मंजर हुसैन, अरविंद कुमार यादव, अवनीश कुमार ओझा, विष्णु सिंह, बृजेश सिंह को नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि में अवनीश कुमार ओझा, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शर्मा व नीरज सक्सेना को जिम्मेदारी दी गयी। सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किये गये।