महंगाई से गरीब की दीपावली बदरंग

0
99

फर्रुखाबाद: दीपावली सर पर है, लेकिन बढ़ी मंहगाई ने अभी मध्‍यवर्गीय आम आदमी को बजट की डोर से बांध रखा है और दुकानों पर सन्नाटा पसरा है। इन दिनों घरों की रंगाई पुताई का काम पूरे जोरों पर हुआ करता था। राज मजदूर व पेन्टर ढूंढे नहीं मिलते थे। लेकिन इस बार हालत कुछ और है।

[adrotate banner="3"]

नेकपुर पुल के पास स्‍थित पेन्ट दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि इस साल जैसे खराब हाल और बिक्री में इतनी कमी पहले कभी नहीं रही है। उनका कहना है कि दिनों दिन बढ़ती महंगाई और मजदूरी शायद इसका मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि आय दिन बढते डीजल और पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि का असर पेट्रो उत्पादों के साथ साथ लोगों की खरीद शक्ति को बराबर कमजोर कर रहा है। जिसका असर पेन्ट कारोबारियों पर भी पड़ रहा है।

[adrotate banner="2"]