जिलाधिकारी आवास के सामने उनके हिन्दी ज्ञान का मजाक उड़ाता बोर्ड

Uncategorized

फर्रुखाबाद: गैर हिन्दीभाषी जिलाधिकारी होने का आभास डीएम आवास के सामने लगा एक बोर्ड करा रहा है। मजे की बात यह है कि बोर्ड पर नाम लिखवाने की व्यवस्था के कर्मचारी/अधिकारी हिन्दीभाषी क्षेत्र के हैं, वावजूद इसके शब्दों का उच्चारण गलत लिखा गया है।

फतेहगढ़ स्थित जिलाधिकारी आवास के बाहर सुविधा के लिए एक संकेत बोर्ड लगाया गया है। जिस पर कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी लिखने की बजाय “कलेट्रेट’’ जिलाधिकारी लिखा गया है। बड़े ही शर्म की बात है कि एक हिन्दीभाषी देश में जिलाधिकारी आवास के बाहर ही हिन्दी का मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं संकेत बोर्ड को लिखवाने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों/अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के स्थान पर कलेट्रेट लिखा या तो देखा नहीं, यदि देखा है तो इसे जानबूझ कर नजरंदाज कर दिया। यदि ऐसा न होता तो तेज तर्रार जिलाधिकारी के होने के बावजूद भी संकेत बोर्ड पर इतनी बड़ी गलती नहीं होती। बोर्ड को लिखवाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को उनका रत्तीमात्र भय नहीं है। यदि जिलाधिकारी का भय होता तो इस संकेत बोर्ड को गलत लिखा हुआ नहीं छोड़ा जाता। जिलाधिकारी आवास के बाहर गलत लिखा हुआ लगा “कलेट्रेट” जिलाधिकारी संकेत बोर्ड उनके हिन्दी भाषा के ज्ञान का मजाक उड़ा रहा है। जबकि जनपद के अधिकारी यहीं से प्रतिदिन गुजरते हैं। क्या उनकी नजर इस गलत बोर्ड पर नहीं जाती?