संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर नवविवाहिता की मौत, पति झुलसा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बुढ़नामऊ निवासी घनश्याम की 20 वर्षीय नव विवाहिता पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला के मायके पक्ष को सूचना दी गयी है।

बुढ़नामऊ निवासी सत्यप्रकाश के पुत्र घनश्याम की इंदौर के खण्डवा निवासी रामसिंह की पुत्री भारती से दो वर्ष पूर्व हुई थी। बीती रात संदिग्ध हालत में भारती के कपड़ों में आग लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। झुलसी अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राइवेट नर्सिंगहोम के लिए रिफर कर दिया। जहां महिला की मौत हो गयी। भारती के मायके खण्डवा इंदौर सूचना दे दी गयी है।
भारती के पति घनश्याम ने बताया कि बीती रात भारती खाना बना रही थी। तभी उसके ऊपर कुप्पी गिर गयी। जिससे भारती के कपड़ों में आग लग गयी। आनन फानन में आग बुझाते बुझाते भारती गंभीर रूप से झुलस गयी। बचाने के चक्कर में घनश्याम के भी हाथ झुलस गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घनशयाम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वहीं महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।