104 रुपये सस्ता हुआ गैर सब्सिडी सिलेंडर

0
116

silendarनई दिल्ली:अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों में आई गिरावट से रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 104 रूपये की कमी हुई है और अब सिलेंडर दिल्ली में 605 रूपये का मिलेगा| यह कीमते बीती मध्य रात्रि से लागु हो गयी|

[adrotate banner="3"]

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर पहले के 708.50 रूपये की तुलना में 103.50 रूपये घटकर 605 रूपये का मिलेगा।

बता दें कि पिछले साल अगस्त से इसकी कीमत में लगातार आठवीं बार गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2014 की तुलना में यह आधी से भी कम कीमत का रह गया है। पिछले साल जनवरी में इसका दाम 1241 रूपये था। इस प्रकार एक साल के दौरान इसके दाम 636 रूपये कम हुए हैं।

सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले 12 सिलेंडर अथवा पांच किलोग्राम वाले 34 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी सिलेंडर का दाम 417 रूपये है।

[adrotate banner="2"]