Thursday, April 24, 2025
spot_img
HomeUncategorizedदेश का माहौल खराब, पूंजीवाद हो रहा हावी: टिकैत

देश का माहौल खराब, पूंजीवाद हो रहा हावी: टिकैत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के सातनपुर गल्ला नवीन मंडी स्थल में आयोजित किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि सरकार दावा जरूर करती है कि हम किसानों के हितैषी हैं, ऐसा हो नहीं रहा है। देश का माहौल खराब है। देश पर पूंजीवाद हावी हो रहा है|

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में बेरोजगारी, आबारा पशु एक प्रमुख समस्या है| सरकार नें आवारा पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण कराया, लेकिन उसके बाद उन्हें प्रधानों को सौंप दिया| गौशालाओं की स्थित ठीक नही है| उन्होंने बताया गंगा पार में प्रतिवर्ष बाढ़ आती है, गंगा में बांध की व्यवस्था सरकार करे| उन्होंने इटावा बरेली फोर लेन पर बनाये जा रहे टोल प्लाजा पर कहा कि इस मामले पर अधिकारियों से भाकियू की कुछ सहमति बनी है| जनपद क्या पूरे प्रदेश में डीएपी व यूरिया की कमी रही| बिजली विभाग का निजीकरण सरकार कर रही है, जिससे बिजली कर्मी व किसान दोनों ही परेशान हैं| एमएसपी गारंटी कानून सरकार लागू करे| इसके साथ ही उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल से वार्ता के दौरान आलू मंडी सातनपुर फर्रुखाबाद में कानपुर मंडी के हिसाब से तौल किये जानें की मांग की| इसके साथ ही आलू की बिक्री खुली बोली के हिसाब से करने की मांग की|
नही बढ़ रहे जमीनों के सर्किल रेट
राकेश टिकैत नें कहा की साल 2012 से जमीनों के सर्किल रेट नही बढ़ रहे| जिससे किसानों का भला नही हो पा रहा है| लिहाजा उन्होंने जमीनों के सर्किल रेट बढाये जानें की मांग की|
पुलिस का रवैया ठीक नही
राकेश टिकैत नें कहा की पुलिस का रवैया फिलहाल ठीक नही है| पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं की आबाज को दबानें का कार्य कर रही है| किसान के ट्रैक्टर सड़क पर चलने नही देना चाहती|
देश में पूंजीवाद हावी
भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि डीजल वाहन चलानें के लिए यूपी में 15 व एनसीआर में 10 साल का समय दिया है| लेकिन उसके वाहनों को अबैध माना जाता है|जबकि समस्या आदमी इतने दिनों में अपनी कार नही बदलता है| लेकिन कार कम्पनियों क यह पूंजीवाद है| देश में पूंजीवाद तेजी से हावी हो रहा है|
टिकैत से मिलीं कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
सातनपुर गल्ला मंडी में आये चौधरी राकेश टिकैत से कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम नें मुलाकात की| मुलाकात के बाद शकुंतला गौतम नें कहा कि कांग्रेस और किसान यूनियन मिलकर कुछ नया करेंगे| शकुन्तला देवी ने संसद मुकेश राजपूत के चोट लगने के मामले में कहा कि संसद में कदम-कदम पर सीसीटीवी लगे हैं जिन्हें सरकार सार्वजनिक करे| जिससे दूध का दूध और पानी का पानी होगा|


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments