10 दिसम्बर को होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह

0
101

FARRUKHABAD : बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के सानिध्य में प्रस्तावित सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह/निकाह समारोह की जोरदार तैयारियां शुरू हो गयी हैं। 10 दिसम्बर को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह/निकाह कराया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

क्रिश्चियन कालेज मैदान में होने वाले उक्त कार्यक्रम में पूरे लोकसभा क्षेत्र की सभी वर्ग, धर्म एवं जाति की 101 कन्याओं का विवाह/निकाह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को व्यापक, शानदार तथा व्यवस्थित बनाने हेतु विधानसभा क्षेत्रों को अलग अलग सेक्टरों में विभाजित कर अलग अलग कमेटियां गठित की गयी है। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों की व्यवस्था की जायेगी।

कार्यक्रम के सम्बंध में शरद श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम फर्रुखाबाद के लिए ऐतिहासिक होगा। जिसमें बम्बई, दिल्ली तथा अन्य प्रदेशों के कई उद्योगपति, राजनेता व सामाजिक एवं फिल्म जगत से जुड़ी हुई हस्तियां वर वध को आशीर्वाद देने आयेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों ने अपनी बेटियों की शादी के फार्म किन्हीं कारणों से जमा नहीं कर पाये हैं वह अपने फार्म आगामी एक सप्ताह में हर हाल में जमा करा दें। यह भी बताया कि कार्यक्रम की व्यापकता, भव्यता के दृष्टिगत जिम्मेदार साथियों की अलग अलग कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]