हड़ताल में दरार- 80 फ़ीसदी कर्मचारी कर रहे हाजिरी रजिस्टर पर दस्खत

0
103

STRIKEफर्रुखाबाद: अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर चल रहे राज्य कर्मचारियो में हड़ताल को लेकर दरार बढ़ती जा रही है| हड़ताल के पांचवे दिन कमर्चारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सारस्वत और शेष नारायण सचान की चकबंदी कर्मचारियो से तीखी नोक झोक हो गयी| अधिकांश दफतरो में कर्मचारी अपने हाजिरी रजिस्टर पर नियमित उपस्थिति होने का दस्खत कर रहे है| वहीँ हड़ताली कमचारियों के नेता अपना एक रजिस्टर लेकर उस पर कर्मचारियो के हड़ताल पर होने के दस्खत भी करवा रहे है|

[adrotate banner="3"]

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज के हाजिरी रजिस्टर पर भी बाकायदा कर्मचारी हाजिरी भर रहे है| वहीँ अन्य विभागो से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी नियमित हाजिरी लगा रहे है| कर्मचारी नेता जब चकबंदी कार्यालय पहुचे तो वहाँ के कर्मचारी अपने हाजिरी रजिस्टर पर हाजिरी भरते हुए मिले| इससे कर्मचारी नेता और चकबंदी बाबुओ में तीखी नोकझोक हो गयी| नेताओ ने अपने साथ लाये एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का दबाब बनाया और फिर चकबंदी के कर्मचारीओ ने उस पर दस्खत कर दिए|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
हड़ताल के पांचवे दिन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सारस्वत के नेतृत्व में शेष नारायण सचान ने कर्मचारी नेताओ के साथ ट्रेजरी, डीएम कार्यालय और चकबंदी कार्यालय में जाकर काम बंद कराया और उसके बाद विकास भवन में धरना देकर भाषणबाजी की| कर्मचारी नेता पंकज शुक्ल सहित अन्य नेताओ ने जोर देकर कहा कि जब तक सभी मांगे राज्य सरकार नहीं मान लेती हड़ताल जारी रहेगी|

नेताओ ने शिक्षको को भी हड़ताल में शामिल कराने के लिए योजना बनायीं-
लखनऊ में हड़ताल को लेकर चल रही फूट के बाद सरकार हड़ताली कर्मचारियो के साथ शक्ति से निपट सकती है| फर्रुखाबाद में कर्मचारी नेताओ ने हड़ताल को मजबूत करने के लिए शिक्षको को भी हड़ताल में शामिल करने के लिए योजना बनायीं| हालाँकि शिक्षक राज्य कर्मचारी न होकर परिषद् के कर्मचारी है| एक तरफ हाजिरी रजिस्टर पर दस्खत तो दूसरी तरफ हड़ताल पर रहने का नारा लगाने से राज्य सरकार को भी कर्मचारियो की कमजोरी मिल रही है|

[adrotate banner="2"]