होली पर सतर्कता का उपदेश: एसपी ने दी कामचोरों को तबादले की नसीहत

0
133

SP Road meetingफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने होली के त्‍योहार के मद्देनजर रविवार को घटियाट पर शहर की पुलिस मीटिंग सड़क पर ही ले डाली। उन्‍होंने होली के अवसर पर हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा जो काम न करना चाहे वह जनपद से अपना स्‍थानांतरण कराले।

[adrotate banner="3"]

उन्‍होंने कहा कि बसों, रेल आदि में कीचड़ और पत्थर फेंकने वाले शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। होली पर निकलने वाले जुलूसों पर सर्तकता बरती जाए।  जो रंग नहीं खेलता है या रंग से बचता है, उसके साथ जबरदस्ती रंग खेलने का प्रयास न किया जाए।गश्‍त और चौकसी बढाये जाने के भी निर्देश दिये गये। 

[adrotate banner="2"]