होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

0
98

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज में आज प्रधानों व संभ्रांत नागरिकों की बैठक कर सीओ व थानाध्यक्ष ने होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

[adrotate banner="3"]

आज क्षेत्रीय प्रधान व सभ्रांत व्यक्तियों की बैठक थाना कमालगंज में बुलायी गयी। जिसमें होली के त्यौहार पर शांती व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपील की गयी।
सीओ अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि त्यौहार खुशी मनाने के लिए आता है इसको गम में नहीं बदला जाये। कहीं से अराजक तत्वों की किसी तरीके की जानकारी होती है तो तत्काल फोन पर सूचना दें।
थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि होली का त्यौहार सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने के लिए किसी भी तरह की अराजकता से बचें। सभी के सहयोग से ही शांति व्यवस्था बनाये रखी जा सकती है।
वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्यायें बतायी। उनका कहना था कि यदि शराब के अड्डों आदि पर कारगर प्रतिबंध लग जाये तो काफी हद तक सौहार्द कायम हो सकता है। शराब ही झगड़ों की मुख्य जड़ बनती है।

इस अवसर पर सभासद देवदत्त राजपूत, जागेश्वर सिंह प्रधान, बिल्लू श्रीवास्तव, पाल सिंह प्रधान, नफीश, रवी दुबे, शकील अहमद प्रधान, अनिल गुप्ता, रामऔतार, संतोष, राजू आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]