होली पर जहरखुरानों का हुड़दंग, चार यात्रियों को बनाया शिकार

0
94

फर्रुखाबादः होली आते-आते चोर न जाने क्या कर गुजरने पर तुले हैं, कभी किसी को तमंचे की नोक पर तो कभी किसी की गाड़ी की डिग्गी से रुपये निकाल लेना अब आम बात हो गयी है। आज जहर खुरानी गिरोह ने चार यात्रियों को होली पर अपना शिकार बनाकर सारा सामान उड़ा दिया।

[adrotate banner="3"]

जिले में हो रहे ताबड़तोड़ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। होली पर चोरों व उठाईगीरों की रंगबाजी पूरी तरह हावी है। पुलिस काफी प्रयास के बाद इसको रोकने में नाकाम नजर आ रही है। इसी के चलते जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने आज 25 वर्षीय राजेश पुत्र भगवानदीन निवासी घाटमपुर, कानपुर व तीन अज्ञात व्यक्तियों को जहर खुरानी का शिकार बनाकर उनके पास मौजूद सारा सामान व नगदी लेकर फरार हो गये।

दो अज्ञात जहर खुरानियों के शिकार लोगों को रुहेलखण्ड डिपो की बस संख्या यूपी 25टी 9672 के चालक आशीष ने लोहिया अस्पताल में बेहोशी की अवस्था में भर्ती कराया। चालक आशीष ने बताया कि दोनो हरदोई के लिए दिल्ली से बैठे थे। जिनके पास दो सूटकेश व सामान था। जहरखुरानी उनके पास केवल होम थियेटर ही छोड़ गये।

[adrotate banner="2"]