होलिका की आग से राख हुईं आधा दर्जन घरों की गृहस्थी

0
100

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) होली के जहाँ हर हुई होलिका की आग में अपनी खुशियाँ सेंक रहा था वहीं दूसरी तरह होलिका की आग नें आधा दर्जन घरों की गृहस्थी और खुशियों को जलाकर राख कर दिया| जिससे कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हाड़पुर के ग्राम धौपुरा में लोग होली के उल्लास में डूबे थे| अचानक होलिका की आग से निकली चिंगारी से अचानक आग लहग गयी| वेदराम,चंद्रपाल, धवल व सुरेंद्र पुत्र उल्फत, रामेश्वर पुत्र विजयलाल आदि का नगदी के साथ ही घर का सामान, जेबरात, आनाज आदि जलकर राख हो गया| जबकि गाँव के ही रामनरेश, मुकेश, प्रदीप ,अशोक, सुनील ,प्रेमचंद्र ,जगतपाल ,रिंकू, जगदीश के कंडे के ढेर जल गये| गांव पहाड़पुर, विल्हा, चांदपुर, नारायणपुर, धौपुरा के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पंप सेट आदि चलाकर आग बुझाई|
मामले की जानकारी होनें पर सीओ कायमगंज राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष  जेपी यादव आदि मौके पर आ गये| दमकल में भी आग बुझाई| त्योहार पर होली की खुशियों को आग नें जलाकर राख कर दिया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]