होम्योपैथिक चिकित्सक पर नकाबपोश ने किया जानलेवा हमला

0
125

FARRUKHABAD : गुरुवार प्रातः पैदल अपने घर जा रहे होम्योपैथिक चिकित्सक पर अचानक पहले से ही तैयार खड़े नकाबपोश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।DOCTOR

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री विशाल डिग्री कालेज के सामने गुरुवार प्रातः राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय नुनहाई में तैनात गंगानगर कालोनी गायत्री गली के पास रहने वाले डा0 रामप्रकाश प्रजापति पुत्र श्रीराम प्रजापति पर उस समय नकाबपोश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जब वह सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे दूध लेकर पैदल अपने घर जा रहे थे। जैसे ही डाक्टर रामप्रकाश बद्री विशाल के निकट पहुंचे तो वहां खड़ी एक प्राइवेट बस की आड़ में नकाबपोश पहले से ही घात लगाये बैठा था।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

चिकित्सक के पहुंचते ही उसने पीछे से चाकू मार दिया। जिससे डाक्टर और हमलावर में धक्कामुक्की हुई। धक्कामुक्की में चिकित्सक ने हमलावर से चाकू छीन लिया। मौका देखकर हमलावर मोहल्ला कछियाना होते हुए फरार हो गया। रास्ते में एक कूड़ेदान में हमलावर ने अपनी जैकिट और मुहं में बांधा गया अंगोछा फेंक दिया। जिसे बाद में चिकित्सक ने अपने कब्जे में ले लिया। सूचना देने चिकित्सक शहर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने उन्हें टरका दिया।

चिकित्सक रामप्रकाश प्रजापति ने बताया कि मौके पर कोतवाली में कोई पुलिस अधिकारी नहीं था। इसलिए उन्हें दोपहर बाद दोबारा बुलाया गया है।

[adrotate banner="2"]