होम्योपैथिक एसोसिएशन की प्रदेश संगठन मंत्री बनी रूबी गोस्वामी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ| जिसमे जिले की वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ० रूबी गोस्वामी को संगठन मंत्री बनाया गया है|
जनपद उन्नाव में आयोजित हुये कार्यक्रम में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे दर्जा प्राप्त मंत्री पंकज ने प्रदेश संगठन मंत्री बनी डॉ० रूबी गोस्वामी को सम्मानित किया| उन्हें संगठन मजबूत करने की सलाह दी गयी है| वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गोस्वामी की धर्मपत्नी डॉ० रूबी गोस्वामी का नगर फर्रुखाबाद के घुमना नितगंजा में दाऊ जी होम्योपैथिक के नाम से काफी पुराना क्लीनिक है| उनके प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर शुभकामनाओ का दौर चल रहा है|