होटल में पानी पीने गये युवक के 12 हजार उड़ाये

0
117

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी अमित चतुर्वेदी के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर होटल से पानी पीने के दौरान पन्नी में रखे 12 हजार रुपये उड़ा दिये। अमित ने होटल मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक अमित गुरसहायगंज स्थित अपने गांव गदनापुर खेती के काम से गया था। जहां वह वापसी में गुरसहायगंज स्टेशन से ट्रेन पर बैठकर शाम तकरीबन सवा आठ बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसके हाथ में एक पन्नी थी। अमित के अनुसार उसमें 12 हजार रुपये थे जो वह गांव से लेकर आया था। ट्रेन से उतरने के बाद अमित स्टेशन के बाहर बने विजय कुमार उर्फ गोरे के होटल पर पानी पीने लगा। तभी टेबिल पर रखी उसकी पन्नी गायब हो गयी। अमित ने इस बावत होटल मालिक विजय कुमार व उसके चार अन्य कर्मचारियों पर रुपये गायब करने का आरोप लगाया और देर शाम कोतवाली में आकर तहरीर दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।

[adrotate banner="2"]