हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने गये ठेकेदार ने पीडब्लूडी विभाग में की तोड़फोड़

0
118

FARRUKHABAD : लोक निर्माण विभाग ठेकेदारों का अखाड़ा बना हुआ है, जिसमें आये दिन ठेकों को लेकर विवाद होता ही रहता है। बुधवार को हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने गये एक ठेकेदार ने पीडब्लूडी विभाग में जमकर तोड़फोड़ व हंगामा किया व धमकी देकर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

pwd office[bannergarden id=”8″]

बुधवार को पीडब्लूडी कार्यालय में अवर अभियंता बेचन लाल बैठे थे तभी ठेकेदार शैलेन्द्र राठौर कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अवर अभियंता से हैसियत प्रमाणपत्र बनाने की बात कही। अवर अभियंता ने हैसियत प्रमाणपत्र में शैलेन्द्र राठौर की हैसियत कुछ कम दिखा दी। जिससे गुस्साये शैलेन्द्र राठौर व उनके साथ गये लोगों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। कार्यालय की मेज पर लगा शीशा भी तोड़ दिया और धमकी देते हुए साथियों के साथ चले गये।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]