हेडमास्टर ने फर्जी हस्ताक्षर एमडीएम का धन हड़पा

0
121

420फर्रुखाबाद:(कायमगंज) प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक रामलड़ैते की शिकायत ग्राम प्रधान दारापुर संतोष कुमार ने अधिकारियो से की थी| प्रधान की शिकायत पर एसडीएम बीड़ी वर्मा ने हेडमास्टर को तलब किया है|

[adrotate banner="3"]

प्रधान संतोष कुमार ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पूर्व में पत्र भेजकर शिकायत की थी| उन्होंने कहा था कि प्रधानाध्यापक रामलड़ैते ने उनके फर्जी हस्ताक्षरों से मिड डे मील के 57 हजार रुपये निकाल कर गबन कर लिये हैं। खाते में धन आने पर प्रधानाध्यापक ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रुपये निकाल कर अपने निजी कार्यों में खर्च कर लिये। उनके इस कृत्य में बैंक कि मिली भगत है| प्रधान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी बीडी वर्मा ने प्रधानाध्यापक रामलड़ैते को कारण बताओ नोटिस जारी कर समस्त अभिलेखों सहित 13 मई को तलब किया है।

[adrotate banner="2"]