हिस्ट्रीशीटर ‘फिरोज उर्फ अन्ना’ व उसके भाई की एक करोड़ की सम्पति कुर्क

0
266

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस नें हिस्ट्रीशीटर फिरोज उर्फ अन्ना की लगभग एक करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की| पुलिस उसकी अन्य सम्पतियों की जाँच कर रही है|

थाना कमालगंज के ग्राम नगला दाउद निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज उर्फ अन्ना व उसके भाई संजय उर्फ सलमान पुत्र नौशाद के खिलाफ जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के आदेश पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, थानाध्यक्ष कमालगंज राजेश राय व थानाध्यक्ष अमृतपुर मीनेश पचौरी के साथ सीओ अमृतपुर तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें कुर्की की कार्यवाही की| जिसमे नगला दाऊद में पैत्रक भूमि पर बनाया गया पक्का मकान, ग्राम शेखपुर में आवासीय प्लाट, नगला दाऊद में अबैध धन से बनाया गया जिम सेंटर, ग्राम भोजपुर में कृषि भूमि को कुर्क किया गया| जिसका वर्तमान मूल्य एक करोड़ तैतालिस हजार छ: सौ रूपये हैं | एसपी विकास कुमार नें मौके पर पहुच जायजा लिया|
एसपी विकास कुमार नें जेएनआई को बताया कि अन्ना पर 23 मुकदमें व उसके भाई सलमान पर भी एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है| पूर्व में भी शातिरों के वाहन सीज किये गये थे | अपराध से सम्पत्ति एकत्रित करनें वालों के खिलाफ इसी तरह यूपी गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]