हिन्दू महासभा नें फूंका बांग्लादेश का राष्ट्रीय झंडा

0
148

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों को तोड़े जाने, हिदुओं पर हमला करने और इस्कान मंदिर में तोड़फोड़ करने के विरोध में हिन्दू महासभा नें बांग्लादेश का राष्ट्रीय झंडा जलाकर  विरोध दर्ज कराया|
महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव के नेतृत्व में पदाधिकारी शहर के चौक बाजार में एकत्रित हुए और बांग्लादेश का झंडा फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया| पदाधिकारियों नें कहा कि जब से यूपी में चुनावी सरगर्मी तेज हुई है तब से बांग्लादेश और कश्मीर में हिन्दूओं पर होनें वाले अत्याचारों की बाढ़ आ गयी है| लिहाजा बांग्लादेश की घटना के बाद उसे आतंकी देश घोषित  कर देना चाहिए| मिथुन राठौर, विशाल दुबे, सौरभ दीक्षित, संजय गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]