फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) हिन्दू महासभा एवं असहाय गरीब सेवा संस्थान द्वारा कोरोना काल में जरूरत मंदों को सहायता पंहुचाने में सहयोग करने वाले कोरोना वॉरियर टीम को सम्मानित किया गया|
शहर के पांचाल घाट स्थित एक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए सभी कोरोना योद्धाओं को लगभग 80 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया| असहाय गरीब सेवा समिति व
हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने जिला प्रवक्ता वैभव सोमवंशी युवा जिला प्रभारी शिवम् दीक्षित, युवा जिला सह प्रभारी संजीव बाथम, असहाय गरीब सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी को मनोनयन किया गया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


