हिन्दू महासभा की फर्रुखाबाद व कन्नौज की जिला कमेटी भंग

FARRUKHABAD NEWS
अधिवक्ता दीपक द्विवेदी

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की जनपद एवं कन्नौज की जिला ईकाई सहित सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है| वही अब सदस्यता अभियान चलाने के बाद ही नई कमेटी के विषय में संगठन विचार करेगा|संगठन के प्रदेश विधिक सलाहकार व प्रदेश प्रवक्ता दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि जिलाध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा के आदेश पर जनपद एवं कन्नौज जनपद की भी जिला कमेटी को भंग किया है| जिसके अब फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा व कन्नौज जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा को तत्काल पदमुक्त कर दिया गया है| अब संगठन आगामी 24 फरवरी से 24 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलेगा|इसके बाद नयी कमेटी का गठन करने पर विचार किया जायेगा| वही पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने जारी किये गये प्रेस नोट में कहा है कि अब हिन्दू महासभा में माहौल ठीक नही रह गया है| जिसके चलते वह संगठन का कार्य करने में के लिए तैयार नही है| संगठन में केबल कार्यकर्ता का उपयोग और धन उगाही की जाती है| इस लिए वह खुद संगठन को त्याग पत्र दे रहे है|