हिन्दू जागरण मंच ने की थानावार अध्यक्षों की घोषणा

0
138

फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मेंच की बैठक का आयोजन बीबीगंज स्थित महामंत्री ग्रीशचन्द्र गुप्ता के आवास पर किया गया। जिसमें शहर के थानावार अध्यक्षों की घोषणा की गयी।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने बताया कि संगठन ने विस्तार करते हुए शहर में थानावार अध्यक्षों की घोषणा की। जिसमें थाना कोतवाली फतेहगढ़ का प्रभारी गोविंद अग्निहोत्री, थाना मऊदरवाजा का राजन गुप्ता, रकाबगंज, बीबीगंज का अध्यक्ष गोविंद कश्यप् को बनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही हिन्दू जागरण मंच जनपद के 13 थानों में अध्यक्षों की नियुक्ति करेगा। जिससे संगठन के विस्तार के साथ साथ आम जनता को भी उसकी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

दीपक द्विवेदी ने बताया कि एक नवम्बर को होने वाली आईएसी की बैठक को लेकर अगर कांग्रेसियों ने कोई उत्पात मचाया तो संगठन इसका मुहंतोड़ जबाब देगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मनचले युवक डिग्री व इंटर कालेजों के आसपास खड़े होकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। पुलिस इन पर कार्यवाही अगर नहीं करेगी तो हिन्दू जागरण मंच अपने स्तर से शोहदों पर शिकंजा कसेगा।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचन्द्र शाक्य ने की, संचालन ग्रीशचन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिषेक त्रिवेदी के अलावा राजेश मिश्रा, सुधीर शुक्ला, दिनेश मिश्रा, गोविंद अग्निहोत्री, राजन गुप्ता, अरविंद कश्यप, अतुल बाथम, प्रदीप सिंह, रोहित मिश्रा, चंदन बाथम, जितेन्द्र राजपूत, उदय राजपूत, मोनू अग्निहोत्री आदि कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]