हिन्दू विचारधारा हिजाम से सीखे: मिथलेश अग्रवाल

0
100

HJM 56फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच ने हिन्दू विचार धारा रखने वाले कई लोगो को मंच से सम्मानित किया| इस दौरान भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू विचार धारा यदि सीखनी है तो हिन्दू जागरण मंच से उचित कोई और नही है|
शहर के नुनहाई स्थित हिंदी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने नन्द किशोर शुक्ला, हरिश्चंद्र पाठक, मनमोहन मिश्रा, राधाबाबू शर्मा, गायत्री व रश्मी आदि को सम्मानित किया| इस दौरान श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू विचार धारा पर किसी को काम करना है और हिन्दूत्वमय कुछ सीखना है तो हिन्दू जागरण मंच में जुड़कर सीखे|
उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा को गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने में सराहनीय योगदान करने पर जमकर सराहा| कार्यकर्ताओ ने राघव दत्त मिश्रा को पगड़ी व तलबार भेट किया|
इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ) ने भी विचार रखे राहुल भाटिया, राजदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, किशन शर्मा भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]