दीपक द्विवेदी हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बने

0
207

फर्रुखाबाद: आदर्श ज्योतिर्लिंग धाम में हुई हिन्दू जागरण मंच की बैठक में प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्रा ने संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्रा ने दीपक द्विवेदी एडवोकेट को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नगर अध्यक्ष पवन सारस्वत, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता को बनाया गया। हिन्दू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष राम जी मिश्रा सभासद को मनोनीत किया गया।

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि हिन्दुत्व की प्रखर राष्ट्रवाद की धारा को आगे बढ़ाकर हिन्दुओं के हित की लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। न ही कहीं हिन्दुस्तान का शोषण होने दिया जायेगा। जनपद में शीघ्र हिन्दू जागरण मंच फर्रुखाबाद की सभी नगरों की कार्यकारिणी की घोषित की जायेगी।

नव मनोनीत नगर अध्यक्ष पवन सारस्वत ने कहा कि हिन्दू एक जीवन जीने की पद्धति है। नगर का हिन्दू जागरण मंच हिन्दुओं की आवाज बनकर कार्य करेगा। नगर महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि हिन्दुओं के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राम जी मिश्रा सभासद ने कहा कि युवा अपने चरित्र को संभालकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा व दशा प्रदान करें।

बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण मिश्रा (नारायण) ने की। बैठक में विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, सुबोध मिश्रा, निशांत दलेला, निवास अग्निहोत्री, दिलीप मिश्रा, मदनमोहन गुप्ता, राजेश मिश्रा, रजत पाण्डेय, शिवपाल सिंह, कुनाल मिश्रा, संजय तिवारी, ग्रीशचन्द्र गुप्ता, विजय कुमार शर्मा एडवोकेट, बालकृष्ण मिश्रा, रामशंकर अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]