हिजाम ने शुरू किया प्रदूषण मुक्त अभियान

hjm raghavफर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच ने जनपद के प्रत्येक नगर क्षेत्र में प्रदूषण मुक्त अभियान मुक्त अभियान के तहत पौधे लगाकर अभियान का शुभारम्भ कर दिया|
संगठन के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया स्थित आवास पर आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे तहसीलदार सदर ने वृक्ष लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया| तहसीलदार ने अभियान को सराहा| वही राघव दत्त ने कहा की इस अभियान को जनपद स्तर पर चलाया जायेगा| इससे सभी को वृक्ष लगाने के प्रति जागरूकता आएगी| नगर क्षेत्र में 11 सौ पौधा रोपण किये जायेगे|

इस दौरान नगर अध्यक्ष राजदीप गुप्ता,किशन शर्मा, प्रतीक सक्सेना, सुमित सक्सेना, राहुल भाटिया, राजाबाबू, नितिन सक्सेना, अनिकेत तिवारी, आशीष गुप्ता विनोद श्रीवास्तव व विवेक कटियार आदि मौजूद रहे|