हिजाम जिला मंत्री को मारपीट कर फायर झोंका

0
108

FARRUKHABAD : शहर में देर शाम बाइक से जा रहे हिजाम जिला मंत्री को बाइक सवारों ने घेर कर पहले मारपीट की और बाद में फायर झोंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व हिजाम नेता मौके पर पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

pawan saraswatहिन्दू जागरण मंच के जिला मंत्री पवन सारस्वत पुत्र रामस्वरूप सारस्वत निवासी खतराना अपनी बाइक से होम्योपैथिक की दवाई लेकर घर की तरफ जा रहे थे। तभी लोहाई रोड पर चार बाइक सवारों ने उन्हे घेर लिया। जिला मंत्री ने बताया कि पहले युवकों ने उन्हें बाइक से खींचा और जब छुड़ाकर भागे तो पीछे से एक फायर भी कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गये। सूचना मिलने पर हिजाम जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की भनक लगते ही शहर कोतवाल आर पी यादव , चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस को एक जिंदा कारतूस भी मिला।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

घटना से आक्रोषित हिजाम कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेरी
hijam netaफर्रुखाबाद: पेशे से प्रापर्टी डीलर हिजाम जिला मंत्री पवन सारस्वत पर हुए जानलेवा हमले से आक्रोषित होकर हिजाम के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के अलावा एडवोकेट दीपक द्विवेदी आदि दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और मौके पर मौजूद कोतवाल आर पी यादव  को घटना के सम्बंध में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर सौंपी।

[adrotate banner="2"]