हिंदू जागरण मंच के पूर्व अध्यक्ष आदित्य मिश्रा का सलमा को समर्थन

0
186

फर्रुखाबाद: हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी सलमा बेगम को समर्थन की घोषणा कर दी।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी सलमा बेगम के समर्थन की खुल कर घोरूषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने रास्ते से भटक गयी है। विदित है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात के आरोप में भाजपा नेता रजनी सरीन के पार्टी से निलंबन के विरोध में उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था।

इस मौके पर जिला सपा अध्यक्ष राज कुमार सिंह राठौर ने कहा कि ९९ प्रतिशत सपा कार्यकर्त्ता सलमा बेगम के साथ हैं। सलमा बेगम के पति हाजी अहमद अंसारी ने कहा कि समला को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव और समीर यादव आदि सपा नेता भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]