डेस्क:आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने हार्दिक को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। यानी रोहित शर्मा इस सीजन टीम की कैप्टेंसी करते हुए नजर नहीं आएंगे। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम कर चुकी मुंबई की टीम ने आगामी सीजन के लिए टीम की कमान हार्दिक के हाथों में सौंपने का फैसला किया है। हार्दिक को मुंबई ने मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



