हादसा: मौत के कुए का खिलाडी घायल

0
139

Well of Deathफर्रुखाबाद: गंगा तट पर लगे रामनगरिया मेले में लगे मौत के कुए का खिलाडी घायल हो गया| घायल को इलाज के तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हादसे के बाद मेले में लगे मनोरंजन क्षेत्र के सभी खेल तमाशे कुछ देर के लिए बंद कर दिए गए|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
मंगलवार सुबह सुबह मौत के कुए का मालिक का 12 वर्षीया पुत्र इरशाद उर्फ़ कल्लू पुत्र इजरार और उसका नौकर सूरज पुत्र रामप्रसाद मौत के कुए वाली मोटरसाइकिल से फर्रुखाबाद साइड से मेले की तरफ आ रहा था| उसके पीछे एक गैस सिलेंडर वाला ट्रक आ रहा है| अचानक मोटर साइकिल सवार की टक्कर ट्रक से हुई और दोनों घायल हो गए| सूचना मिलने पर घायल अरशद और सूरज को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ दोनों प्राथमिक इलाज के बाद बिना अस्पताल को सूचना दिए भाग गए|

सुबह सुबह इस दुर्घटना के बाद मेले के ठेकेदार ने संवेदना में सभी झूला, सर्कस, जादू सहित सभी खेल तमाशे बंद करवा दिया|[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]